फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Each district will feature Golden Jubilee Sports Centre

हर जिले में बनेंगे स्वर्ण जयंती खेल सुविधा केंद

Sat, 18 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला Updated Sat, 18 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। हर जिले में स्वर्ण जयंती खेल सुविधा केन्द्र स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड का गठन किया गया है जिसमें खेलों के विकास के लिए रिसर्च, स्टडी और मान्यता प्राप्त खेल संघों के लिए अनुदान का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में खेलों के विस्तार के लिए खेल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


विज शुक्रवार को अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ता और खेल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्पोर्ट्स हब बनाने एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाणा खेल एवं शारीरिक तंदुरुस्ती नीति 2015 लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत वर्ष 2015-16 में एशियाई खेलों तथा पैरा एशिया खेलों के 89 पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को नगद पुरस्कारों के रूप में 50.65 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न खेलों के 71 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को 2 करोड़ 32 लाख रुपये की ईनाम राशि दी गई। उन्होंने बताया कि केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों के 236 पदक विजेताओं को 8.69 करोड़ रुपये तथा 22 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को 81.50 लाख रुपये के नगद पुरस्कार दिए गए। उन्होंने बताया कि नगद पुरस्कारों के अतिरिक्त पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियां भी दी जा रही हैं।



उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर हर वर्ष 23 मार्च को भारत-केसरी दंगल आयोजित करने की परंपरा आरंभ की गई है और इस वर्ष इस प्रतियोगिता के विजेता मौसम खत्री को एक करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed