{"_id":"57d85b664f1c1beb5bd485f5","slug":"e-information-centre-information-of-buses-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ई सूचना केंद्र से लीजिए बसों और शहर की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ई सूचना केंद्र से लीजिए बसों और शहर की जानकारी
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
ई सूचना केंद्र का उद्घाटन करते मंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी बस अड्डों पर ई सूचना केंद्र बनाए जाएंगे। इससे यात्रियों और पर्यटकों को बसों की समय सारिणी, बस रूटों और पर्यटन स्थलों के साथ ही संबंधित शहर के तमाम जानकारियां मिल पाएंगी। लाडवा रोड पर जगह की अदला बदली कर आलीशान पिपली बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
यह जानकारी परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी। वे मंगलवार को यहां ई-सूचना केंद्र का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले परिवहन मंत्री ने ई-सूचना केंद्र, आधुनिक टच स्क्रीन की शुरुआत की। इस दौरान लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने ई सूचना केंद्र का मूल्यांकन किया। एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने इस आधुनिक ई सूचना केंद्र के बारे में जानकारी मुहैया करवाई।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह को लेकर सबसे पहले कुरुक्षेत्र में इस योजना को अमलीजामा पहनाया गया है। इस समारोह पर दिल्ली और चंडीगढ़ से विशेष बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग के पास जो भी प्रस्ताव भेजा जाएगा, उसको तुरंत पारित करने का काम किया जाएगा। इतना ही नहीं पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज की बसों को शुरू किया जाएगा। प्रदेश में एक दिन में 33 लाख लोगों को बस सुविधा की जरूरत है। सरकार की तरफ से अभी 13 लाख यात्रियों को बस सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार की तरफ से शीघ्र 300 नई बसें खरीदी जा रही हैं। इनके आने के बाद एक माह में 300 और नई बसें खरीदी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ बेटियों को स्कूल व कॉलेज जाने के लिए विशेष बस सुविधा मुहैया करवा रही है। इसके लिए प्रदेश से 95 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिन पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसमें कुरुक्षेत्र में 12 बसें बेटियों के लिए चलाई जा रही हैं। सरकार ने बसों में महिला गार्ड की नियुक्ति के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि ई-सूचना केंद्र पर तमाम जानकारियां विभिन्न भाषाओं में भी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। डीसी ने कहा कि इस सुविधा से यात्रियों व पर्यटकों को बसों व पर्यटन स्थलों के अलावा शहर में खाने पीने, ठहरने सहित जानकारियां मिल सकेंगी। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल, युवा भाजपा नेता साहिल सुधा, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष देवीदयाल, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला, रोडवेज महाप्रबंधक रोहताश सिंह, ट्रैफिक मैनेजर मेजर सिंह, विनीत कवात्रा, राजेश सिंगला, मोहन लाल अरोड़ा, मुनीष कुमार आदि मौजूद रहे।