फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Duty magistrate appointed to demolish illegal construction work

Kurukshetra News: अवैध निर्माण कार्य को गिराने के लिए नियुक्त किए डयूटी मजिस्ट्रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Duty magistrate appointed to demolish illegal construction work
कुरुक्षेत्र । जिलाधीश एवं उपायुक्त ने जिले में अलग-अलग जगहों से अवैध काॅलोनियों व अवैध निर्माण को गिराने के लिए चार डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यह डयूटी मजिस्ट्रेट जिला योजनाकार अधिकारी द्वारा जारी शेड्यूल अनुसार पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार के पत्र के आधार पर जिलाधीश की तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अवैध कालोनियों व अवैध निर्माण कार्य को गिराने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। इसमें कुरुक्षेत्र के लिए डीटीपी विक्रम कुमार, लाडवा के लिए एटीपी प्रवीण कुमार, पिहोवा के लिए कृषि विभाग के एसडीओ मनीष वत्स, शाहाबाद के लिए एटीपी मंजीत नियुक्त किए हैं। यह अधिकारी जिला नगर योजनाकार द्वारा जारी 21 से 28 अप्रैल तक शेड्यूल के अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed