{"_id":"665e61e257a3a6da9a0b76ea","slug":"during-money-transaction-a-person-committed-suicide-by-swallowing-poisonous-substance-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119031-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रुपयों के लेनदेन में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रुपयों के लेनदेन में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। हरिगढ़ भोरख गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार निवासी हरिगढ़-भोरख के रूप में हुई। अमित का क्योड़क जिला कैथल निवासी संदीप कुमार के साथ रुपयों का लेनदेन था। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में रीटा निवासी हरिगढ़ भोरख ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी अमित कुमार के साथ हुई थी। उसके पास एक पांच वर्षीय बेटा युवराज व दो वर्षीय बेटी राशि है। गत दिवस संदीप कुमार उर्फ दीपा उनके घर पर आया था। संदीप कुमार उसके पति अमित को अपने साथ लेकर चला गया। उसका पति अमित करीब 20 मिनट के बाद वापस घर आया और बाइक लेकर दोबारा बाहर चला गया। कुछ देर बाद अमित बाहर से कोई जहरीला पदार्थ खाकर घर आ गया। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगी। बातचीत में बताया कि उसने गेहूं में रखने वाली दवा खा ली। उसका संदीप कुमार उर्फ दीपा के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये का आपस में लेनदेन था। संदीप कुमार ने उसके पति अमित से अपने रुपये मांगे थे और रुपये नहीं देने पर धमकी दी थी। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। वे तुरंत अमित को पिहोवा के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई। उसने बताया कि वह अपना बयान देने के लिए पिहोवा सदर थाना में आई तो उसके मामा ससुर जयभगवान ने उस पर बयान बदलने के लिए दबाव डाला था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।