{"_id":"5722619d4f1c1b0a61a92cf8","slug":"duplicate-bituman-in-sharifgarh-and-ratangarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीफगढ़ और रतनगढ़ के क्षेत्र में बनाया जा रहा था नकली तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीफगढ़ और रतनगढ़ के क्षेत्र में बनाया जा रहा था नकली तारकोल
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शाहाबाद पिपली जीटी रोड के साथ लगते गांवों में दो स्थानों पर छापामारी कर नकली तारकोल बनाने का भंडाफोड़ किया है और भारी मात्रा में नकली तारकोल व पाऊडर की खेप बरामद की है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शरीफगढ़ व रतनगढ़ गावों के साथ लगते क्षेत्र में नकली तारकोल बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है जिस पर उन्होंने दो पुलिस पार्टियां बनाकर उक्त स्थानों पर रेड़ की। शरीफगढ़ मछरौली रोड पर दाईं साईड में एक फैक्टरी में पुलिस ने 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जबकि मालिक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जसबीर निवासी उपली, चंद्र कुमार लामा निवासी नेपाल, बालेश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार, अभय शाह व वर्मा शाह निवासी बिहार व कैलाश निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया और मौके से भारी मात्रा में नकली तारकोल व पाउडर बरामद किया। वहीं गांव रतनगढ़ मे गन्ने के खेत के पास एक फैक्टरी में रेड कर नकली तारकोल बरामद किया। इस स्थान पर कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर नकली तारकोल बनाकर ज्यादा कीमतों पर बेचा जाता था।