फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dumper driver shot while eating a burger at a street cart; sent to PGI.

Kurukshetra News: रेहड़ी पर बर्गर खा रहे डंपर चालक को मारी गोली, पीजीआई भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver shot while eating a burger at a street cart; sent to PGI.
इस्माईलाबाद। शहर के बस स्टैंड के पास कार सवार ने युवक को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी युवक मौके से भाग गया जबकि घायल युवक को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई भेज दिया गया। घायल युवक की पहचान गुलशन कुमार वासी खेड़ी शहीदां के रूप में हुई है। वहीं शहर में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी कार में सवार होकर पिहोवा की तरफ भाग गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही डीएसपी पिहोवा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घायल युवक की वीडियो भी उपचार के दौरान वायरल हो गई। गुलशन कुमार ने बताया कि वह पिहोवा में डंपर चलाता है और वह आज अपना डंपर लेकर पिहोवा से इस्माईलाबाद आया हुआ था। शहर के बस स्टैंड के पास उसने डंपर रोका और रेहड़ी पर जाकर बर्गर खाने लगा। इतने में एक कार उसके डंपर के पास आकर रुकी। गुलशन ने आरोप लगाया कि कार से उतरे मनिंदर ने उस पर फायरिंग कर दी। गुलशन ने आरोप लगाया कि मनिंदर ने पुरानी रंजिश के चलते उसे फायरिंग की है। गुलशन ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में मनिंदर सिंह के साथ उसका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में उस पर केस हो गया था, जिसमें उसने करीब तीन महीने तक जेल काटी थी तभी से आरोपी पक्ष उसे और उसके परिवार को बदला लेने की धमकी दे रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed