{"_id":"690268a53fbea736d60ce0e5","slug":"dtp-team-destroyed-two-illegal-colonies-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-144520-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने दो अवैध कालोनियों को किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने दो अवैध कालोनियों को किया नष्ट
Thu, 30 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार की टीम ने दो स्थानों पर लगभग 3.2 एकड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।
डीटीपी विक्रम कुमार ने कहा कि गांव उमरी में 1.20 व गांव खेड़ी ब्राह्मण में ही दो एकड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों को उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास इन कालोनियों के पनपने का मामला सामने आया था, जिसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध कालोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की।