फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drizzle brought relief from the scorching heat

Kurukshetra News: बूंदाबांदी ने उमसभरी गर्मी से दिलाई राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Drizzle brought relief from the scorching heat
कुरुक्षेत्र। बरिश से बचने के लिए छाता लेकर सड़क से गुजरते बच्चे। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को मौसम में परिर्वतन जारी रहा। शहर में कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की बारिश भी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से जारी उमसभरी गर्मी से भी निजात मिली है। रात को तेज बारिश होने की संभावना बनी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन की अपेक्षा तापमान चार डिग्री तक नीचे आ गया है जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल पाई है। आगे भी कई दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ बादल व बूंदाबांदी होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह के अनुसार आने वाले दिनाें में अच्छी बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है जिससे धान की अच्छी सिंचाई होने से फसल की पैदावार अच्छी होगी और किसानों को काफी मुनाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed