{"_id":"68d59f65d5134f860f00657f","slug":"driving-license-can-be-cancelled-for-violating-traffic-rules-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-142745-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है रद्द
सार
कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर चालक का लाइसेंस दो साल तक रद्द करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाएं रोकने और निगरानी बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विस्तार
कुरुक्षेत्र। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के प्रयास पर मंथन किया जाएगा। अगर चालक के तीन बार चालान होंगे तो उसका लाइसेंस दो साल के लिए भी रद्द हो सकता है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा की बैठक के तमाम सदस्यों ने यह निर्णय लिया है।
एसडीएम शाश्वत सांगवान की अध्यक्षता में वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इससे पहले आरटीए इंस्पेक्टर जोगिंद्र ढुल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति के तमाम एजेंडों पर प्रकाश डाला और विभिन्न विभागों की ओर से किए गए कार्यों को भी हाउस के समक्ष रखा। इसके साथ ही रोड सेफ्टी के 12 नए विषयों को भी हाउस के समक्ष रखा। बैठक में कई अधिकारियों, कर्मचारियों ने सुझाव भी दिए। एसडीएम ने कहा कि इन सभी सुझावों पर आगामी सात दिनों में कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि पिपली चौक हरियाणा के सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना वाले 30 बिंदुओं में शामिल हैं इसलिए अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पिपली चौक के आसपास के दो किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध करें और एनएचएआई के अधिकारी जल्द से जल्द पिपली चौक के आसपास स्लीप रोड का प्रबंध करें। जिले में अगस्त 2025 में 107 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इन दुर्घटनाओं में 114 लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए सभी अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लें और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर जिस भी दुकानदार ने सरिया, रेट, बजरी या ईंटें सहित अन्य सामान रखा है उस दुकानदार को नोटिस जारी किया जाए। मुख्य मार्गों पर फलैक्स बोर्ड लगाने वाले दुकानदारों के चालान कर फलैक्स बोर्ड को जब्त किया जाए।
डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि नगर परिषद की तरफ से शहर के सभी 200 सीसीटीवी कैमरों को ठीक कर दिया गया है। इन कैमरों की आगामी दो साल तक संबंधित एजेंसी देखरेख करेगी और आगामी बैठक में इन कैमरों को पुलिस विभाग को हैंड ओवर कर दिया जाएगा ताकि इन दो सालों के बाद पुलिस विभाग कैमरों की देखरेख अपने स्तर पर कर सकें।