फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drivers will be able to drive vehicles on the model road built from Third Gate to Jyotisar

Kurukshetra News: थर्ड गेट से ज्योतिसर तक बनी माॅडल सड़क पर चालक दौड़ा सकेंगे वाहन

Tue, 09 Jul 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Jul 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Drivers will be able to drive vehicles on the model road built from Third Gate to Jyotisar
कुरुक्षेत्र। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट से ज्योतिसर तक मॉडल स्टेट हाईवे पर वाहन दौड़ा सकेंगे। करीब 26.72 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल एक ओर से सड़क का अधिकतर निर्माण भी कर लिया गया है, जिसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा, जल्द ही दूसरी ओर का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थर्ड गेट से ज्योतिसर की दूरी पांच किलोमीटर है। गीता स्थली ज्योतिसर में जहां करीब 225 करोड़ की लागत से महाभारत थीम पर ज्योतिसर अनुभव केंद्र बनाया जा रहा है वहीं यहीं पर हर रोज पांच हजार से ज्यादा पर्यटक देश-विदेश से पहुंचते हैं। इसी रोड पर कल्पना चावला तारामंडल व गुरु-शिष्य पर आधारित प्रदेश का पहला श्रीकृष्ण अर्जुन मंदिर, भीम मंदिर सहित कईं शिक्षण व सामाजिक संस्थान भी है। ऐसे में यहां से हर रोज बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है तो सड़क के खस्ताहाल रहने से यहां पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पिछले वर्ष आई बाढ़ के चलते यह और ज्यादा खस्ताहाल हो गई थी। बार-बार यह सड़क बेहतर बनाए जाने की मांग उठाई जाती रही तो वहीं इसके खस्ताहाल होने पर पर्यटन पर भी प्रभाव पड़ रहा था। अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे के इस भाग को तारकोल की जगह कंकरीट से नवनिर्मित करने का फैसला किया, जिसके चलते न केवल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया बल्कि एक ओर से अधिकतर सड़क का निर्माण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
होगा यातायात का हर संकेत, रंगीन रोशनी से रहेगी जगमग
पांच किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे के इस भाग को पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिला की मॉडल सड़क बनाने का निर्णय लिया है। बनाई योजना के तहत न केवल पूरी चार मार्गीय इस सड़क का नवनिर्माण होगा बल्कि यह रात के समय रंग बिरंगी लाइटों से भी जगमग रहेगी। यातायात के हर संकेत को दर्शाती हुई इस सड़क के दोनों ओर पट्टियों के साथ-साथ फेंसिंग भी होगी। ज्योतिसर तक इस सड़क पर कोई ब्रेकर भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
जल्द पूरा कर लिया जाएगा सड़क निर्माण कार्य : राजकुमार
थर्ड गेट से ज्योतिसर तक स्टेट हाईवे के हिस्से का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मॉडल सड़क बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है और अगले करीब दो माह तक यह बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद राहगीरों को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
राजकुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed