फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. The audience became emotional after watching Ved Prakash Tandon's entire Ramayana.

Kurukshetra News: डाॅ. वेद प्रकाश टंडन की संपूर्ण रामायण को देखकर भावविभोर हो उठे दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Dr. The audience became emotional after watching Ved Prakash Tandon's entire Ramayana.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या में संपूर्ण रामायण के सूत्रधार अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष डाॅ. वेद प्रकाश टंडन व अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई, जिसे देख दर्शक गदगद हो उठे। इस संपूर्ण रामायण में पात्रों ने रामायण के हर पहलू को संगीत ड्रामा के साथ प्रस्तुत किया। इस दौरान फूड, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि गीता शक्ति का प्रतीक है, गीता अध्यात्म और शांति का रास्ता है। सदियों वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, इन उपदेशों को आज भी अपने जीवन में शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन

श्रीमद्भगवद गीता भगवान का भेजा हुआ संदेश है। गीता ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का जीता जागता दर्शन है, गीता स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र देती है तथा गीता जीवन जीने की कला है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री राजेश नागर, विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी राजेश गोयल ने दीपशिखा प्रज्वलित करके विधिवत रूप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस संपूर्ण रामायण में पात्रों ने रामायण के हर पहलू को संगीत ड्रामा के साथ प्रस्तुत किया। राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति को गीता का ज्ञान मिले इसके मध्यनजर इस गीता महोत्सव को विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशों व देश के गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है, 21वीं सदी में गीता औषधि के सामान है, गीता का ज्ञान सबको होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, चेयरमैन मेघना भंडारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, सचिव अंकित घई, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अरुण कुमार नेटके, केयूके वीसी प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, ममता सचदेवा, आरएसएस के प्रचारक विजय कुमार, देवेन भाटिया, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, संस्कार भारती के केंद्रीय मंत्री अशोक, गुरु ब्रहमानंद आश्रम से साध्वी दर्शना देवी, साध्वी देव, केडीबी सदस्य अशोक रोशा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed