फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Shreyak Garg, who secured 35th rank in UPSC, was honored

Kurukshetra News: यूपीएससी में 35वीं रैंक हासिल करने वाले डॉ. श्रेयक गर्ग हुए सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shreyak Garg, who secured 35th rank in UPSC, was honored
कुरुक्षेत्र। पहले दादके सोनीपत में अब नानके धर्मनगरी में यूपीएससी परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल करने वाले डॉ. श्रेयक गर्ग का सेक्टर 13 में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। डॉ. श्रेयक के मामा अभिनव अग्रवाल और मामी दीप्ति गुप्ता द्वारा आयोजित इस अभिनंदन समारोह में अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों पहुंचे, जिन्होंने श्रेयक को सम्मानित किया।
विज्ञापन


डॉ. श्रेयक गर्ग ने बताया कि जब उन्होंने अपनी इंटर्नशिप के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को देखा तो उन्होंने पॉलिसी बनाने वाले आईएएस की लॉबी में शामिल होने का फैसला किया। अब यूपीएससी के नतीजे आने पर उनका सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के वर्धा में महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री भी हासिल की है। इसके बाद प्रशिक्षण के लिए जब वह ग्रामीणों के बीच पहुंचे तो उन्होंने वहां के हालात देखें और उनकी मदद करने की ठानी लेकिन मदद करने के लिए उन्हें बड़े पद पर जाना जरूरी था, जिसके बाद उन्होंने 2022 में बगैर तैयारी के ही यूपीएससी परीक्षा दी और फिर तैयारी शुरू कर दी। तैयारी करते हुए 2024 में उन्होंने दोबारा परीक्षा दी, जिसमें 35वीं रैंक हासिल की है। श्रेयक ने बताया कि अपनी तैयारी के लिए उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल से भी दूरी बनाए रखी। श्रेयक गर्ग के पिता एसके गर्ग सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि श्रेयक के दादा का सपना था कि परिवार में कोई बड़ा अधिकारी बने और एक डॉक्टर भी हो। उनके बेटे ने पहले एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद अब वह अधिकारी बना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय प्रतिनिधि कैलाश सैनी, नगरपरिषद की पूर्व चेयरमैन उमा सुधा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब, नवीन जिंदल फाउंडेशन और फ्रेंड्स क्लब से विनोद गर्ग, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत सभा से प्रधान सत प्रकाश गुप्ता, 48 कोस तीर्थ मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed