फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Pramod Kumar, a teacher of Jandheri Government School, presented a research paper in Kathmandu

Kurukshetra News: जंधेड़ी के राजकीय स्कूल के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने काठमांडू में प्रस्तुत किया शोध पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dr. Pramod Kumar, a teacher of Jandheri Government School, presented a research paper in Kathmandu
कुरुक्षेत्र। शोधपत्र प्रस्तुत करते हुए डॉ प्रमोद कुमार। स्वंय
कुरुक्षेत्र। नेपाल के काठमांडू में हुए विश्व संस्कृत सम्मेलन में कुरुक्षेत्र के शिक्षक ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि शोध पत्र भी प्रस्तुत किया है। जंधेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र शिक्षक थे, जिसके चलते उन्होंने न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

26 से 30 जून तक हुए 19वें विश्व संस्कृत सम्मेलन में 52 देशों से 850 प्रतिभागियों ने भाग लिया। देश विदेश के 22 कुलपति 12 निदेशक और 11 विभागाध्यक्ष इसमें शामिल हुए। डॉ प्रमोद इससे पहले भी 2012 में विज्ञान भवन दिल्ली एवं 2015 में बैंकाक में विश्व संस्कृत सम्मेलन में प्रतिभागिता कर चुके हैं। विश्व संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने किया एवं समापन समारोह में वहां के लोकसभा अध्यक्ष देवराज घिमिरे उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में सभी ने अपने-अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। वैश्विक मंच पर संस्कृत भाषा के महत्व उपादेयता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर देश विदेश के विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन



संस्कृत भाषा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विश्व बंधुत्व की भावना को अधिक बल देती है।
डॉ. प्रमोद ने याज्ञवल्क्य स्मृति में सामाजिक स्वरूप विषय पर, अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया विश्व संस्कृत सम्मेलन में उन्हें प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार भाटिया ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed