{"_id":"67cb516a143c5a968601f4a0","slug":"dr-nirmala-chaudhary-honoured-with-education-award-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132333-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डॉ. निर्मला चौधरी शिक्षा सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डॉ. निर्मला चौधरी शिक्षा सम्मान से सम्मानित
विज्ञापन
पिपली। महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा विकास ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. निर्मला चौधरी को शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीटी रंगा के मार्गदर्शन में हर वर्ष महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
ट्रस्ट के चेयरमैन मिहा सिंह रंगा ने बताया कि ट्रस्ट हमेशा ही शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। जिन बेटियों के माता-पिता नहीं हैं उन बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। डॉ. निर्मला चौधरी ने ट्रस्ट की अध्यक्ष स्वीटी रंगा और सभी पदाधिकारियों का ट्रस्ट द्वारा शिक्षा सम्मान देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ट्रस्ट शिक्षा के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। डॉ. चौधरी ने कहा कि हम भी ट्रस्ट के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे, ताकि ये बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी होकर अपना भविष्य बना सकें।