फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Anjana Garg's book launched at Prerna Shodh Sansthan.

Kurukshetra News: प्रेरणा शोध संस्थान में डाॅ. अंजना गर्ग की पुस्तक का किया विमोचन

Tue, 21 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 21 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anjana Garg's book launched at Prerna Shodh Sansthan.
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा शोध संस्थान में डाॅ. अंजना गर्ग की पुस्तक का विमोचन करते बुद्धिजीवी। स्वयं
कुरुक्षेत्र, प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शोध संस्थान की साहित्यिक गतिविधियों के तहत डॉ अंजना गर्ग की पुस्तक का विमोचन किया गया। कई विद्वान एवं साहित्यकार उनके इस कार्यक्रम में पहुंचे। वृद्धाश्रम में निरंतर चलती साहित्यिक गतिविधियों के बारे में बताया गया। अध्यक्ष डाॅ. जयभगवान सिंगला ने बताया कि रोहतक, पंचकूला सहित विभिन्न शहरों से आए साहित्यकारों ने पुस्तक का विमोचन किया। लेखिका डॉ. गर्ग ने कहा कि डाॅ. मधुकांत का व्यक्तित्व केवल एक साहित्यकार तक सीमित नहीं। वह साहित्य, समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के अद्भुत संगम हैं। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बाबूराम ने कहा कि डाॅ. अंजना गर्ग द्वारा लिखित डाॅ. मधुकांत : एक अनथक यात्री अत्यंत महत्त्वपूर्ण और संदर्भ-समृद्ध कृति है। इस मौके पर महासचिव हरकेश पपोसा, उपाध्यक्ष किरण गर्ग, नरेश गर्ग, आशा सिंगला, सुमन सांगवान, सुरेखा, राधा अग्रवाल, डाॅ. सीडीएस कौशल, अरुण पराशर, शिल्पा शिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed