{"_id":"62894bcf4d873c021a2f7ef1","slug":"doon-school-got-two-medals-in-wrestling-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1089589190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेसलिंग में दून स्कूल को मिले दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेसलिंग में दून स्कूल को मिले दो पदक
विज्ञापन
स्कूल स्टॉफ सदस्यों के साथ अपने पदक दिखाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। दून पब्लिक स्कूल के छात्र वरुण व खुश प्रताप ने राष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया। वरुण ने स्वर्ण और खुश प्रताप ने रजत पदक हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
प्राचार्य डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ ट्रेडिशनल रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से रायपुर में 12 मई से 15 मई तक आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिता में हरियाणा एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। इसमें दून पब्लिक स्कूल के छात्र वरुण व खुश प्रताप भी प्रतिभागी रहे। खुश प्रताप सिंह ने भार 83 मास रेसलिंग में रजत पदक हासिल कर 27 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले सातवें चिल्ड्रेन एशिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गेम 2022 व्लादिवोस्तोक ऑफ प्रीमोर्स कीकराई रशिया में चयनित हुआ।
वहीं वरुण भार 73 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया और 24 मई से 29 मई को होने वाली कोकाड उज्बेकिस्तान में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता के हकदार न केवल सभी खिलाड़ी है बल्कि उनके प्रशिक्षक हैं। उपप्राचार्य अनीता जिंदल ने कहा कि खेलों में इस स्तर पर हिस्सा लेने से न केवल पहचान बनाती हैं बल्कि अपने अभिभावक व स्कूल का नाम भी चमकता है। अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ-साथ अपनेे खेल में भी निखार लाते हैं। इस मौके पर केके गर्ग, सुधा गर्ग, प्रो. विवेक शर्मा, ईशान सिंगला आदि मौजूद रहे।