फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   dog bite, child injured, face injured, dog, kurukshetra

कुत्ते ने नोंचा तीन वर्षीय बच्चे का चेहरा

Thu, 06 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 06 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
dog bite, child injured, face injured, dog, kurukshetra
injured child treatment in hospital - फोटो : अमर उजाला

गांव भौरसैदां में बुधवार को कुत्ते ने तीन साल के बच्चे का चेहरा बुरी तरह से काट खाया। बालक की हालत काफी नाजुक है। उसे कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बच्चे के चाचा वासुदेव ने बताया कि घर के बाहर उनका भतीजा तीन वर्षीय विवेक पुत्र विक्रम खेल रहा था। इस दौरान एक कुत्ते ने उनके भतीजे के चेहरे को बुरी तरह से नोंच लिया। उसके बाद से बच्चा बेहोशी की हालत में है। चेहरे का बड़ा हिस्सा कुत्ते के काटने की वजह से खराब हो चुका है। विवेक के माता-पिता मजदूर हैं।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बताया कि उनके गांव में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। कई कुत्ते आदमखोर हो चुके हैं। इन कुत्तों द्वारा कई लोगों को शिकार बनाया जा चुका है। इसकी शिकायत गांव की सरपंच गीता देवी को भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक इन आवारा कुत्तों का इलाज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed