फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doctor and woman fall from Sachkhand Express, both die

Kurukshetra News: सचखंड एक्सप्रेस से गिरे डॉक्टर व महिला, दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Doctor and woman fall from Sachkhand Express, both die
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया जब सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन से एक डॉक्टर व एक महिला गिर गई। इस हादसे में दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगरांव, लुधियाना के रहने वाले करीब 38 वर्षीय अमृतपाल सिंह लाडवा के सरकारी अस्पताल में तैनात थे। वे सुबह अपनी पत्नी व एक बेटी के साथ सचखंड एक्सप्रेस में लाडवा जाने के लिए चले थे। जैसे ही ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी तो उन्होंने अपनी पत्नी व बेटी को उतार दिया तो खुद कुछ सामान आदि लेने के लिए फिर चढ़ गए तो फिर उतरने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान वह किसी तरह ट्रेन में ही सवार बरियापुर, पन्ना मध्यप्रदेश की रहने वाली करीब 36 वर्षीय ममता के साथ टकरा गए। वह जालंधर में मजदूरी करती थी और अपने तीन बच्चों के साथ खजुराहो जा रही थी लेकिन उसे भी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतरना था। उसने भी अपने बच्चे ट्रेन रुकते ही उतार दिए तो वही भी कोई सामान लेने के लिए दोबारा चढ़ गई। अचानक ही डॉक्टर व महिला की टक्कर हो गई तो दोनों ही नीचे गिर गए। इस हादसे में जहां ममता को ट्रेन ने मौके पर ही कुचल दिया तो वहीं डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी टीम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि दोनों ही मृतक के परिजनों को बुलाया गया तो पोस्टमार्टम के बाद उनके शव भी सौंप दिए गए। उन्होंने बताया कि अचानक दोनों कैसे टकरा गए कोई समझ नहीं पाया लेकिन आशंका है कि उतरने की जल्दबाजी में ही यह हादसा हुआ होगा। सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन का यहां महज दो मिनट का ठहराव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed