फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Divine knowledge is pervasive in Vedas: Dr. Vagish, Kurukshetra

वेदों में व्याप्त है ईश्वरीय ज्ञान : डॉ. वागीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Divine knowledge is pervasive in Vedas: Dr. Vagish, Kurukshetra
डीएन कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेती शिक्षिकाएं व छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आईक्यूएसी और आर्य युवती परिषद के संयुक्त तत्वाधान में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत दयानंद महिला महाविद्यालय चल रही पांच दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में चौथे दिन आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान में आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय, एटा के प्राचार्य डॉ. वागीश आचार्य में मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि वेदों में ईश्वरीय ज्ञान व्याप्त है। मनुष्य के अतिरिक्त सृष्टि के सभी जीवों को जन्म से ही ज्ञान प्राप्त हो जाता है, लेकिन मनुष्य परंपरागत पद्धति से ही इस ज्ञान को ग्रहण कर पाता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को मनुष्य बनाने के लिए विद्या रूपी उपक्रम की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त मनुष्य को मनुष्य बनाने में माता, पिता, गुरु, तीनों का सबसे बड़ा ऋण माना जाता है। वैदिक संस्कारों का मनुष्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि धर्म का विधान पशु पक्षियों के लिए न होकर मनुष्य के लिए है। वैदिक शिक्षा पद्धति सत्य-असत्य, उचित-अनुचित के भेद का ज्ञान मनुष्य को प्रदान करती है और संवेदनाओं का विकास करती है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा ने जीवन से जुड़े उन सभी महत्वपूर्ण वैदिक संस्कारों को पीछे छोड़ दिया है, जो मानव जीवन का सर्वांगीण विकास करते हैं। आज सभी भौतिक विकास के पीछे दौड़ रहे हैं, जिससे मनुष्य का आत्मिक विकास बाधित हो गया है। हम केवल मशीन बन गए हैं और संवेदनशीलता को भूल गए हैं। यही कारण है कि विश्व में अशांति का वातावरण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed