फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Divers rescue a person trapped in Bhakra Canal, police investigation begins

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर में फंसे व्यक्ति को गोताखोरों ने बचाया, पुलिस जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Divers rescue a person trapped in Bhakra Canal, police investigation begins
कुरुक्षेत्र। भाखड़ा नहर पर मिर्जापुर पुल के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बारवा गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र नहर के अंदर पुल पर करीब एक घंटे तक फंसा रहा। वह जोर-जोर से रोकर मदद मांग रहा था। नहर के पास से गुजर रहे मनरेगा मजदूरों ने उसकी आवाज सुनी और गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रगट सिंह की टीम के गोताखोर अंग्रेज सिंह और अनिल कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रस्सी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सुरेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाला। ठंडे पानी में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण वह सदमे में था। डायल-112 की टीम ने उसे तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। यह हादसा था या आत्महत्या की कोशिश, इसका खुलासा सुरेंद्र के बयान के बाद होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed