फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Diver Pragat Singh's services appreciated and welcomed

Kurukshetra News: गोताखोर प्रगट सिंह की सेवाओं की सराहना, हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Diver Pragat Singh's services appreciated and welcomed
शाहाबाद। आखिरी उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक गोताखोर प्रकट सिंह का शाहाबाद के विश्राम गृह में स्वागत किया गया। वह हर मौसम में लोगों की जान बचाने और शव निकालने की सेवाएं देते हैं। करीब 60 फीट गहरे गड्ढे में मौत को मात देने वाले प्रिंस हल्देहड़ी का भी स्वागत हुआ। उनकी बहादुरी की भी सराहना की गई। यह स्वागत कार्यक्रम हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष सुभाष कलसाना ने आयोजित किया। कलसाना ने प्रकट सिंह के साहस और निस्वार्थ भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रकट सिंह मानवता के मसीहा हैं। अधिवक्ता मनदीप रावा ने बताया कि प्रकट सिंह ने अपना जीवन मानवता की सेवा को समर्पित किया है। उनका साहस युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सरपंच सतीश सम्भालखी ने प्रकट सिंह के बचाव अभियान को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह मानवता की एक अलग मिसाल है।
विज्ञापन



प्रकट सिंह का संकल्प :
प्रकट सिंह ने कहा कि उनका जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित है। वह भविष्य में भी निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करते रहेंगे। जरूरतमंद परिवारों की सहायता से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। आजकल वह नदियों और तालाबों से जीवित मगरमच्छों को भी सुरक्षित निकालते हैं। यह सेवा लोगों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed