फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District schools and government offices will be clean

Kurukshetra News: जिले के स्कूल, सरकारी दफ्तर होंगे स्वच्छ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
District schools and government offices will be clean
कुरुक्षेत्र। पंचायती व ​शिक्षा ​विभाग के ​अ​धिकारियों की बैठक लेती कंवलजीत कौर। विज्ञप्ति
कुरक्षेत्र। जिला परिषद की ओर से अब जिले के स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाएगा जाएगा। स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत स्कूलों की सफाई के पहले और सफाई के बाद फोटो को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जिला परिषद के चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि जिले के स्कूलों को स्वच्छ बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्य और प्रिंसिपल्स संकल्प लेकर काम करें। स्वच्छ हरियाणा मिशन के अंतर्गत राजकीय स्कूलों को स्वच्छता की श्रेणी में अव्वल नंबर पर पहुंचेंगे। राजकीय स्कूलों में स्वच्छता से पहले और स्वच्छता के बाद की फोटो और वीडियो को सरकार के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पंचायती राज से जुड़े विभाग अपने कार्यालयों को स्वच्छ बनाने की मुहिम से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण आंचल के सभी राजकीय स्कूलों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प भी लिया गया है। पहले स्कूलों में स्वच्छता से संबंधित फोटो को अपलोड किया जाएगा और स्वच्छता की बाद की वास्तविक तस्वीर को भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों में शौचालयों को स्वच्छ बनाने पर भी फोकस रखा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी को सभी खंडों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देने को कहा कि वे अपने-अपने खंड में आने वाले स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में विशेष तौर पर छात्राओं के लिए उत्तम शौचालय बनाने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed