फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District police conducted night domination, checked 1267 vehicles

Kurukshetra News: जिला पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन, जांचे 1267 वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
District police conducted night domination, checked 1267 vehicles
कुरुक्षेत्र। अ​भियान के तहत कार की जांच करते पुलिसकर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से चलाए गए नाइट डोमिनेशन के तहत 1267 वाहनों की जांच की गई। अभियान को लेकर जिलेभर में 33 जगह पर नाकाबंदी की गई। इसके अलावा पुलिस ने 107 सार्वजनिक स्थानों पर जांच कर बाहरी राज्यों से आए लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने अभियान के तहत सात बोतल ठेका शराब देसी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं 820 रुपये के साथ एक सटोरिये को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि गीता द्वार पिपली से लेकर थर्ड गेट, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, आंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, उमरी चौक, देवीलाल चौक, पिहोवा चौक पिहोवा, झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद समेत 33 स्थानों पर नाइट डोमिनेशन के तहत नाकाबंदी की गई। इसमें 516 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नाका, गश्त व जांच ड्यूटी पर लगाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने टू-व्हीलर-345, फोर व्हीलर-395, हल्के वाहन-275 व 252 भारी वाहनों की जांच की। बताया कि अभियान में सभी पुलिस उपाधीक्षक, प्रबंधक और चौकी प्रभारी अपने इलाके में गश्त पर रहे। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने 107 स्थानों की जांच करके बाहरी राज्यों और जिलों से आए 125 अजनबी लोगों के पर्चे अजनबी काटे गए। उनकी तस्दीक के लिए संबंधित थानों में पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed