फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District level Geeta Jayanti celebration will be held in Pehowa from 9th to 11th December.

Kurukshetra News: पिहोवा में नौ से 11 दिसंबर तक होगा जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
District level Geeta Jayanti celebration will be held in Pehowa from 9th to 11th December.
पिहोवा। उपमंडल में जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन नौ से 11 दिसंबर तक किया जाएगा, जिस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलास्तरीय गीता महोत्सव को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास व भव्यता के साथ मनाने का काम किया जाएगा। एसडीएम अमन कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली तो तैयारियों को लेकर निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि पिहोवा में जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तहत तीन दिन विभिन्न गतिविधियों के तहत कार्यक्रम होंगे। हमें सभी कार्यक्रमों का बेहतर समन्वय बनाकर सफलतापूर्वक आयोजन करवाना है। उन्होंने बताया कि नौ से 11 दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रम होंगे, जिनमें गीता यज्ञ, गीता पाठ, गीता संगोष्ठी, महाआरती, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपोत्सव के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में कहा कि पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा जो व्यापक प्रबंध किए जाएंगे उसकी भी रूपरेखा विभाग द्वारा तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिस विभाग की जो भी ड्यूटी रहेगी, वे सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें ताकि गीता जयंती समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज बैठक के दौरान समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कुछ बिंदुओं पर सुझाव और चर्चा हुई है। जल्द ही अगली बैठक लेकर जो कार्य किए जा रहे है उसकी समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में भारत देश की कला व संस्कृति के दर्शन करवाते लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह की रौनक बढ़ाने के लिए सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करेंगे तथा पेंटिंग प्रतियोगिता व गीता पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा गीता का उच्चारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed