{"_id":"6a988b89fe388c102e075294","slug":"district-bar-association-elections-2228-advocates-decide-on-bar-chairperson-nominations-to-be-held-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-160532-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन चुनाव : 2228 अधिवक्ता बार की चौधर का फैसला, आज होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन चुनाव : 2228 अधिवक्ता बार की चौधर का फैसला, आज होंगे नामांकन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बार की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए तीन सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के 2228 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर बार की चौधर तय करेंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भी जोरदार उत्साह बना हुआ है। बार की चौधर के लिए कौन-कौन मैदान में उतरेगा, यह नामांकन प्रक्रिया के बाद स्पष्ट हो सकेगा लेकिन चर्चा है कि तीन से चार प्रत्याशी मैदान में हो सकते हैं।
चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने का जिम्मा इस बार चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विनय मोहन आश्री को सौंपा हैं जबकि उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर अधिवक्ता रेखा सैनी, विजेंद्र बांगड़, सतपाल मिर्जापुर व डीएस अनेजा को टीम में शामिल किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज तीन सितंबर को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पांच सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी होगी। इसके बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
होने लगी चुनावी चर्चाएं, उठने लगे मुद्दे
बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर दावेदार अपनी किस्मत आजमाएंगे। नामांकन शुरू होने के साथ ही अधिवक्ताओं के बीच चुनावी चर्चाएं भी तेज होने की संभावना है। प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं, जिसके साथ ही अधिवक्ता अनेक प्रकार के मुद्दे भी उठाने लगे हैं।
विज्ञापन
21
11 को ईवीएम के जरिए चुनाव कराए जाने के प्रयास : आश्री
चुनाव अधिकारी विनय मोहन आश्री का कहना है कि सभी तैयारी पूरी की जा रही है। फिलहाल 2228 अधिवक्ता मतदाता के तौर पर सूचीबद्ध है। 11 सितंबर को ईवीएम के जरिए चुनाव कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ईवीएम से मतदान होने पर मतगणना में भी कम समय लगने की उम्मीद है। चुनाव परिणाम शाम को पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद घोषित किए जाएंगे।