फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Distributed bowls for watering birds to senior citizens

Kurukshetra News: वरिष्ठ नागरिकों को पक्षियों के पानी के लिए कसोरे किए वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Distributed bowls for watering birds to senior citizens
कुरुक्षेत्र। जन कल्याण मंच के पदाधिकारी कसोरे वितरित करते हुए।स्वयं - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र सदैव समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहता है। इसके तहत जगह-जगह जाकर जरूरतमंद और असहाय जनों और पशु पक्षियों की एक कदम आगे बढ़कर सहायता करता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पड़ रही भीषण धूप के कारण वीरवार को सेक्टर चार और पांच में वरिष्ठ नागरिकों को पक्षियों के पानी के लिए कसोरे वितरित किए गए। इसका उद्देश्य पक्षियों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। जनकल्याण मंच के महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी ने कहा कि पक्षियों के पानी के लिए संस्था की तरफ से किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना गंगा नहाने से कम नहीं है। उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा व रामपाल सरोहा ने कहा कि सभी को जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र संस्था से प्रेरणा लेनी चाहिए। संस्था के सलाहाकार राजकुमार वालिया ने कहा कि संस्था के पदाधिकारियों की ओर से किया जा रहा पुण्यात्मक कार्य तारीफ के काबिल है। कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेड़ा व प्रेस सचिव शिव किरमच ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों ने आज कसोरे बांटने के साथ-साथ सेक्टर चार-पांच के पार्क में पौधारोपण भी किया। उन्होंने बताया कि वीरवार को बिरला मंदिर परिसर में भी पक्षियों के लिए पानी के लिए कसोरे रखे गए हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक के अतिरिक्त रमेश दत्त शर्मा, बलदेव सिंह सैनी, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, उपाध्यक्ष रामपाल सरोहा, ने कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेड़ा, उपाध्यक्ष रामपाल सरोहा, प्रैस सचिव शिव किरमच, विशेष आमंत्रित सदस्य महेंद्र शर्मा, सचिव कुलदीप सिंह सैनी, प्रचार सचिव संजय शर्मा, भाजपा नेता डॉ. ऋषिपाल मथाना,हितेंद्र शर्मा, जगरुप मलिक व अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने भी कसोरे बांटने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed