फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dispute over juice price escalated into a fight, accused of knife attack arrested

Kurukshetra News: जूस के रेट पर विवाद मारपीट तक पहुंचा, चाकू से हमला करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dispute over juice price escalated into a fight, accused of knife attack arrested
कुरुक्षेत्र। जूस के रेट पर दो दुकानों के कारिंदों में विवाद मारपीट तक पहुंच गया। कहासुनी के बाद दुकान संचालकों व कारिंदों ने दूसरी दुकान के कारिंदे पर चाकू से हमला कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो सुभाष मंडी चौकी टीम ने आरोपी मनीष शर्मा को काबू कर लिया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रितिन कुमार ने बताया कि वह रेलवे रोड पर एक जूस की दुकान में काम करता है। दो अप्रैल शाम सात बजे वह दुकान से ग्राहकों को आवाज लगा रहा था। उसी समय उनके पड़ोसी जूस की दुकान का नौकर किशन लाल भी ग्राहकों को आवाज लगा रहा था। जूस के रेट पर दोनों की बहस हो गई। उसी समय दूसरी दुकान का संचालक नितिन सिंगला व ऋषभ सिंगला, मोहनलाल सिंगला, सोनू व एक अन्य व्यक्ति दुकान से नीचे आए और धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगे। उसके दुकान मालिक व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया और उसे समझा-बुझाकर पोस्ट ऑफिस के आगे भेज दिया। जब वह पोस्ट ऑफिस के आगे खड़ा था। वे सभी लोग फिर से आए और उसके साथ हाथापाई व गाली-गलौज करने लगे। एक आरोपी ने फल काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर उसे घायल कर दिया और धमकी देते हुए सभी आरोपी भाग निकले। इसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ का रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed