फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dispute between two parties regarding the temple, called in the police station

मंदिर को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने थाने में बुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties regarding the temple, called in the police station
ब्रह्मसरोवर के समीप स्थित इंद्रा कॉलोनी में कॉलोनी वासियों और एक अन्य पक्ष के बीच मंदिर को लेकर विवाद हो गया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह मंदिर पंचायती जमीन पर बना हुआ है। इस पर सभी का हक है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि यह उसका अपना मंदिर है। इस पर ताला भी जड़ा हुआ है, जिसे तोड़ दिया गया। विवाह बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने में बुलाया।
विज्ञापन

इंद्रा कालोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के प्रधान भुवनेश्वर शर्मा और कॉलोनी वासियों ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि कालोनी में 1980 से मंदिर बना हुआ है, जिसमें प्रतिदिन कॉलोनी वासी पूजा पाठ करते हैं। मंदिर दान की राशि से चल रहा है। कॉलोनी के लोगों ने कृष्ण की छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया था। आरोप है कि कॉलोनी के ही कुछ लोग मंदिर की जगह को बेचना चाहते हैं। मंदिर नगर परिषद के रिकार्ड में भी है। राधा-कृष्ण मंदिर के अलावा कोई खेड़ा या अन्य धार्मिक स्थल नहीं है, मगर कुछ लोग मंदिर के स्वरूप को बदलने पर उतारू हैं।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को कॉलोनी के लोगों के साथ मंदिर में पूजा पाठ व कीर्तन करके मंदिर के गेट को बंद कर ताला लगा दिया था। रात को कुछ लोग मंदिर में घुसे और मंदिर में पड़े सामान से छेड़खानी की। उन्होंने सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। सोमवार को फिर से सुबह करीब सवा 11 बजे आरोपियों ने मंदिर में लगे ताले को जबरदस्ती तोड़ दिया और मंदिर में घुस गए। कॉलोनी वासियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों का मंदिर से कोई लेना-देना नहीं है और न ही वे ट्रस्ट के सदस्य हैं। आरोपी उन पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed