फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion was held on the development works and plans of the market.

Kurukshetra News: मंडी के विकास कार्यों और योजनाओं पर की गई चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Discussion was held on the development works and plans of the market.
बाबैन। बैठक में हिस्सा लेते मार्किट कमेटी चैयरमेन जसविंद्र जस्सी व अन्य। स्वयं - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
बाबैन। अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए मंडी के बजट एजेंडे पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडी के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र जस्सी ने की। वाइस चेयरमैन जगदीश ढींगरा और कमेटी के सचिव गुरमीत सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंडी के विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और बजट प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए मंडी बोर्ड मुख्यालय को भेजने का निर्णय लिया गया। चेयरमैन जस्सी ने उपस्थित सदस्यों से मंडी के विकास के बारे में सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना मार्केट कमेटी की प्राथमिकता है। गेहूं की फसल का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में मंडी परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है, ताकि फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed