{"_id":"6797e92b86c8a13c52001d2f","slug":"did-not-invite-to-republic-day-celebrations-administration-insulted-public-representative-chattha-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-130598-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस समारोह का नहीं दिया निमंत्रण, प्रशासन ने किया जनप्रतिनिधि का अपमान : चट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस समारोह का नहीं दिया निमंत्रण, प्रशासन ने किया जनप्रतिनिधि का अपमान : चट्ठा
विज्ञापन
पिहोवा। प्रशासन जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहा है। लोगों के जरूरी काम लटकाने के साथ-साथ शहर के विभिन्न प्रोजेक्ट भी अधर में पड़े हुए हैं। ये आरोप कांग्रेस विधायक मनदीप चट्ठा ने लगाए।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रोटोकॉल को दरकिनार करके जनता के चुने हुए प्रतिनिधि का अपमान किया है। उन्हें गणतंत्र दिवस के सरकारी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण तक नहीं भेजा गया। विधानसभा की प्रोटोकॉल कमेटी का सदस्य होने के नाते वह मुद्दे को वहां भी उठाएंगे। चट्ठा ने कहा कि अधिकारियों का तानाशाही रवैया चुनाव के बाद से लगातार देखने को मिल रहा है। जनता के नकारे हुए लोगों को अधिक तवज्जो दी जा रही है। यह हल्के के उन लोगों का भी अपमान है, जिन्होंने 64 हजार से अधिक वोट उनके समर्थन में दिए थे।
मनदीप ने कहा कि अनाज मंडी में हुए गणतंत्र दिवस समारोह का उन्हें निमंत्रण तक नहीं दिया गया। इसके अलावा 29 जनवरी से चार फरवरी तक होने वाले सरस्वती महोत्सव को लेकर भी उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला। विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पताल की नई बिल्डिंग मुफ्त की जमीन मिलने के चलते एक गांव में शिफ्ट कर दी गई। जहां लोगों का पहुंच पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
यदि रात के समय किसी को इमरजेंसी हो जाए तो वहां के लिए कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता। वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। सरकारी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग जो शहर के बीच में है। उसकी जगह नई बिल्डिंग बनाकर इसमें डॉक्टर्स की व्यवस्था की मांग में सरकार से करेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र रोड पर जिस जगह पार्क या स्टेडियम बनना चाहिए था। वहां नगर पालिका ने फर्म को जमीन देकर डंपिंग जोन बनवा दिया। शहर के प्रवेश द्वार पर अब लोगों को गंदगी नजर आ रही है और इससे उठने वाले जहरीले धुएं से आसपास के लोग भी परेशान हो रहे हैं। यहां तक कि किसानों के खेतों में भी पाॅलिथीन उड़कर पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज की समस्या, लंबे समय से निर्माण के चलते ड्रेन पुल के पूरा न होने की दिक्कत सहित ऐसी कई योजनाएं हैं। यदि प्रशासन के इस रवैये सुधार नहीं हुआ तो वे कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर राकेश बधवार, सुखबीर ग्रेवाल, गोपाल कौशिक, बबलू सरपंच, पाला राम मास्टर, लालचंद मांगना, राजकुमार पूर्व सरपंच, लखविंदर ढिल्लों, रघबीर ईशाक, नवीन सारसा, जसमीर सिंह पोला सारसा, आदर्श, जसमेर भटेड़ी व पूर्व सरपंच बलवान सिंह आदि मौजूद थे।
एसडीएम बोले, नप की ओर से रही चूक, पहले हर बार बुलाया जाता रहा
एसडीएम अमन वर्मा का कहना है कि इस बार नगर पालिका की ओर से यह चूक रही है, जिसकी जांच भी की जा रही है। यह जानबूझकर नहीं किया गया। पहले भी विपक्ष के विधायक को बुलाया जाता रहा है।