फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dial child helpline number to save the life of a newborn baby.

Kurukshetra News: नवजात बच्चे के जीवन को बचाने के लिए डायल करें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dial child helpline number to save the life of a newborn baby.
कुरुक्षेत्र। नवजात बच्चे के जीवन को बचाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर डायल करें। इस हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ सरकार की हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी सूचना दी जा सकती है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी इंदू शर्मा ने बताया कि इन नंबरों पर सूचना मिलने के तुरंत बाद नवजात बच्चे को मिशन वात्सल्य के तहत बनाएं गए केंद्रों में भेजा जाएगा। इन केंद्रों पर 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का संरक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के संज्ञान में आया है कि नवजात बच्चों को पालने में असमर्थ अभिभावक अपने नवजात बच्चों को झाड़ियों, डस्टबिन या अन्य सार्वजनिक असुरक्षित स्थानों पर रख देते हैं। इन स्थानों पर नवजात बच्चे की जिंदगी को खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार ऐसे नवजात बच्चों के अभिभावक अपने नवजात बच्चों को जिले में शिशु पालन स्वागत केंद्र में रख सकते हैं। यहां पर जिला बाल संरक्षण यूनिट या बाल कल्याण समिति के द्वारा अपने संरक्षण में लेकर नवजात बच्चों को आगे गोद प्रक्रिया में डाल सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों का परित्याग करने वाले संबंध में जिला बाल कल्याण संरक्षण कार्यालय के प्रथम तल कमरा नंबर 219 लघु सचिवालय व बाल कल्याण समिति कमरा नंबर 218 प्रथम तल लघु सचिवालय में संपर्क कर सकते हैं। इस सूचना के मिलते ही नवजात बच्चे की जिंदगी को बचाया जा सकता है। नागरिकों से प्रशासन बार-बार अनुरोध कर रहा है कि नवजात बच्चों को झाड़ियों, कूड़े के ढेर व अन्य असुरक्षित स्थान पर न फेंकें बल्कि अस्पतालों के सामने स्थापित किए गए शिशु पालन केंद्र में रखें। इस जिले में एलएनजेपी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहोवा, बाल देखरेख संस्थान कुरुक्षेत्र, ओपन सेल्टर होम में नवजात बच्चों का पालन करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed