फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari was colored in the color of Shiva Bhole, echoes of Har Har Mahadev

कुरुक्षेत्र: 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा के उदय सिंह पहले तो जोगिंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari was colored in the color of Shiva Bhole, echoes of Har Har Mahadev
कुरुक्षेत्र। हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में चौथी नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला तो वहीं प्रतियोगिताओं में विजयी रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुषों के 65 से 69 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पंजाब के जोगिंदर पाल ने पहला तो आंध्र प्रदेश के डी देमुल्लू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 70 से 74 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मणिपुर के एमडी नाजिमुद्दीन ने पहला तो हरियाणा के रामस्वरूप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 75 से 79 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा के उदय सिंह ने पहला तो हरियाणा के जोगिंदर सिंह ने दूसरा स्थान अपने नाम किया। पुरुषों के 80 से 84 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा के लाल चंद ने पहला तो हरियाणा के नैब सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।पुरुषों के 85 से 89 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा के धर्मचंद ने पहले स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

वहीं पुरुषों के 75 से 79 आयु वर्ग की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में हरियाणा के ओम प्रकाश ने पहला तो मणिपुर के एल आइटो सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के 70 से 74 आयु वर्ग की ट्रिपल जंप में हरियाणा के धर्मपाल ने पहला तो हरियाणा के रेशम सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला के 65 से 69 आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में पंजाब की राज बाजवा ने पहला तो मणिपुर की एम तारुभि देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला के 70 से 74 आयु वर्ग डिस्कस थ्रो में तेलंगाना की टी विजया लक्ष्मी ने पहला तो तेलंगाना की के पदमिनी ने दूसरा स्थान अपने नाम किया। महिला के 75 से 79 आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो में तेलंगाना की निर्मला भास्कर ने पहला तो मणिपुर की शांगनू नींगशेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महासचिव रामफल शर्मा, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह, हरि राम, बीएस पूनिया, कर्नल अरविंद झा, महावीर सिंह तालियान, डब्लयू सी गोयल, एसएस तंवर, रविंद्र सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed