{"_id":"65108d5401868fa2f70f9037","slug":"dharmanagari-jyotisar-road-will-become-model-travel-will-be-easy-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-5622-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मॉडल बनेगी धर्मनगरी-ज्योतिसर सड़क, सुगम होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मॉडल बनेगी धर्मनगरी-ज्योतिसर सड़क, सुगम होगा सफर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर तक का सफर अगले छह माह के दौरान ही फीलगुड कराने वाला होगा। पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों व अन्य मुसाफिरों की यात्रा आसान होगी बल्कि उन्हें यहां हर तरह से अच्छा अनुभव भी महसूस होगा। यह सड़क शहर ही नहीं बल्कि जिले की मॉडल सड़क होगी।
इस के नव निर्माण में करीब 16 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए निविदा से लेकर अन्य प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। सब कुछ योजना अनुसार रहा तो धर्मनगरी से गीता स्थली ज्योतिसर की दूरी का एहसास भी नहीं रहेगा। कुछ ही मिनट में यह सफर पूरा होगा।
फेंसिंग से लेकर लाइट से भी जगमग होगी सड़क
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट से ज्योतिसर तक के पांच किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे के इस हिस्से को पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिला की मॉडल सड़क बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए व्यापक योजना बनाई गई है। इसके तहत न केवल पूरी चार मार्गीय इस सड़क का नवनिर्माण होगा बल्कि यह रंग बिरंगी लाइटों से भी जगमग रहेगी। दोनों ओर पट्टियों के साथ-साथ फेंसिंग भी होगी। बेहद आर्कषक डिवाइडर के साथ इस सड़क पर कोई ब्रेकर भी नहीं होगा।
विज्ञापन
बाढ़ के बाद और खस्ताहाल हुई यह सड़क
पिहोवा-सहारनपुर स्टेट हाईवे से धर्मनगरी व गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर जुड़ी है। कई सालों से इस चार मार्गीय सड़क की हालत खस्ता है। करीब दो माह पहले आई बाढ़ ने यहां से गुजरने वाले राहगीरों के जख्म और बढ़ा दिए थे। भले ही अभी अस्थाई तौर पर गड्ढे विभाग की ओर से भर दिए गए हैं, लेकिन सड़क के हालात को देख इसका नवनिर्माण किए जाने की भी मांग उठाई जाने लगी थी। अब यह मांग भी पूरी होगी।
फोटो 39
हर राहगीर को होगा फील गुड का अहसास : रितेश
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रितेश अग्रवाल का कहना है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट से ज्योतिसर तक नए रूप में सड़क निर्माण किया जाना है, जिसके लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ऐलिवेटेड ट्रैक के चलते यहां रेलवे फाटक भी हट जाएगा और पूरी सड़क फील गुड कराने वाली होगी। यह जिला की मॉडल सड़क होगी।