फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotion to the Lord was mentioned in Trishakti Dham

Kurukshetra News: त्रिशक्ति धाम में प्रभु की भक्ति का किया उल्लेख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Devotion to the Lord was mentioned in Trishakti Dham
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पड़ित अनिल शास्त्री के साथ मंच  मौजूद श्रद्धालु।
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-5 श्री शिव शक्ति मंदिर में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर संस्था अध्यक्ष कथावाचक अनिल शास्त्री ने त्रिशक्ति धाम में प्रभु की भक्ति और मानव के उद्धार प्रसंग का उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वशास्त्रज्ञाता श्री सूतजी ने कहा है वैष्णवों में पूज्य आप सबने प्राणियों के हित की बात पूछी है। अब मैं उस श्रेष्ठ व्रत को आपसे कहूंगा, जिसे नारदजी के पूछने पर लक्ष्मीनारायण भगवान ने उन्हें बताया था। वहां श्वेतवर्ण और चार भुजाओं वाले देवों के ईश नारायण को देखकर स्तुति करने लगे। नारायण के हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म थे और वरमाला पहने हुए थे।
विज्ञापन

नारदजी ने कहा, हे भगवन आप अत्यंत शक्ति से संपन्न हैं, मन तथा वाणी भी आपको नहीं पा सकती, आपका आदि-मध्य-अंत भी नहीं है। आप निर्गुण स्वरूप सृष्टि के कारण भक्तों के दुखों को नष्ट करने वाले हो। तब नारद मुनि ने कहा- मृत्युलोक में सब मनुष्य, जो अनेक योनियों में पैदा हुए हैं, अपने-अपने कर्मों की ओर से अनेक प्रकार के दुखों से पीड़ित हैं। हे नाथ, यदि आप मुझ पर दया रखते हैं तो बताइए उन मनुष्यों के सब दुख थोड़े से ही प्रयत्न से कैसे दूर हो सकते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कथा सुनने से मानव जीवन के अनेक प्रकार के दुखों का नाश हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed