फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees welcomed Mahant Jagannath Puri.

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने किया महंत जगन्नाथ पुरी का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees welcomed Mahant Jagannath Puri.
कुरुक्षेत्र। महंत जगन्नाथ पुरी का स्वागत करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी करीब डेढ़ महीने के अपने महाराष्ट्र प्रवास के बाद लौटे। मंदिर में उनके आगमन पर उनके शिष्यों स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी सीताराम व श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गुरु परंपरा अनुसार पूजन किया गया जिसके बाद महंत जगन्नाथ पुरी ने धर्म और आस्था के प्रति अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में भारतीय संस्कृति व संस्कारों के अनुसार लोगों में धर्म के प्रति गहरी आस्था है। महाराष्ट्र प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और सत्संग कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में श्रद्धालुओं की धर्म के प्रति अटूट आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed