{"_id":"69976ebe38bbf109600399c8","slug":"devotees-showered-flowers-to-the-tune-of-bhajans-on-phulera-dooj-at-jag-jyoti-darbar-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-150410-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में फुलेरा दूज पर श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर फूल बरसाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में फुलेरा दूज पर श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर फूल बरसाए
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फुलेरा दूज पर श्रद्धालुओं को तिलक करते महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में फुलेरा दूज उत्सव पर वीरवार को विधिवत अनुष्ठान का समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी के साथ भजनों की धुन पर फूल बरसाए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की मस्ती व भक्तिभाव देखने लायक रहा।
छत्रपति शिवाजी की जयंती पर जग ज्योति दरबार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी व श्रद्धालुओं ने छत्रपति शिवाजी को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने छत्रपति शिवाजी के रण कौशल और छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए भारतीय संस्कृति में उनके महान योगदान की सराहना की।
शिवाजी के आदर्श और उनके प्रशासनिक सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी से शिवाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। छत्रपति शिवाजी की वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज की नींव रखी, पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। महंत ने कहा कि शिवाजी हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। इस दिन पर खास तौर से उनके शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर देशभर में कई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।