{"_id":"69fa1b1f73e210ea2d0258d3","slug":"devotees-leave-for-nanded-by-bharat-gaurav-train-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत गौरव ट्रेन से नांदेड़ रवाना हुए श्रद्धालु: सीएम सैनी का जताया आभार, श्रवण कुमार की झांकी ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत गौरव ट्रेन से नांदेड़ रवाना हुए श्रद्धालु: सीएम सैनी का जताया आभार, श्रवण कुमार की झांकी ने लूटी वाहवाही
Tue, 05 May 2026 10:00 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 05 May 2026 10:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सैनी ने ट्रेन को हरि झंडी दिखाने से पहले ट्रेन के एक डिब्बे में गए और उसमें मौजूद बुजुर्ग श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लेने के बाद उनका हाल चाल जाना।
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन और सीएम सैनी के मखौटा पहने लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंगलवार को जैसे ही भारत गौरव विशेष ट्रेन नांदेड़ साहिब जाने के लिए पहुंची तो मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत लाभान्वित श्रद्धालुओं की आंखें चमक उठीं। पूरा रेलवे स्टेशन जो बोले सो निहाल के जयकारों से गुंज उठा। ट्रेन में सवार होने वाले बुजुर्गों की जुबान पर एक ही बात थी कि आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी वर्षों की तख्त सचखंड श्री हुजूर साहिब नांदेड़ जाकर दर्शन करने की हसरत को पूरा कर दिया। यह मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रदेश का श्रवण कुमार है।
विज्ञापन
वहीं, सरकार ने यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पांच सदस्यीय मेडिकल टीम को भी साथ भेजा है। टीम के पास ऑक्सीजन सिलिंडर, जरूरी दवाइयां और मेडिकल किट उपलब्ध हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। इसके अलावा ट्रेन में बुजुर्गों के खान-पान की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
पालकी कंधों पर रखकर मुख्यमंत्री का मुखौटा लगा निकाली झांकी
वहीं, प्रशासन की ओर से इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए एक झांकी भी निकाली गई। झांकी टीम में चार लोगों ने अपने मुंह पर मुख्यमंत्री का मुखौटा पहन पीले वस्त्र धारण कर और कंधों पर एक पालकी जिसमें बुजुर्गों के चित्र लगाए हुए थे। जैसे ही बुजुर्ग इस ट्रेन में सवार हो रहे थे। यह झांकी उनके साथ चल रही थी। यह सब देख बुजुर्गों के आगे श्रवण कुमार का किस्सा आ गया और सभी एक साथ कहने लगे नायब सिंह सैनी प्रदेश के श्रवण कुमार हैं।
मुख्यमंत्री ने ट्रेन में जा श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ट्रेन को हरि झंडी दिखाने से पहले ट्रेन के एक डिब्बे में गए और उसमें मौजूद बुजुर्ग श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लेने के बाद उनका हाल चाल जाना। उन्होंने बुजुर्गों से पूछा की रेलवे स्टेशन तक आने में कोई दिक्कत तो नहीं हुई और आगे भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा जारी रखने का भरोसा दिया।