{"_id":"66f9d77d1bfe449b7e0abaa4","slug":"devikoop-maa-bhadrakali-temple-will-be-decorated-with-flowers-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-124839-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फूलों से सजाया जाएगा देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फूलों से सजाया जाएगा देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर
Mon, 30 Sep 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवरात्रि उत्सव को लेकर अब मां के दरबार जिले भर में सजने लगे है। नवरात्र उत्सव को लेकर जहां जिले भर के मंदिरों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही हैं तो वहीं मंदिरों को सजाने का काम भी पूरे जोरों पर है। मां के नवरात्रि तीन अक्तूबर से शुरू होंगे जो कि 11 अक्तूबर तक चलेंगे। प्रदेश के एकमात्र श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में भी तैयारियां शुरू हो गई है। मां के इस दरबार को भी फूलों से सजाया जाएगा।
मंदिर के मुख्य द्वार पर जहां विदेशी सुंदर फूल सुंदरता में चार चांद लगाएंगे तो वहीं 10 सुंदर घोड़े भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं तीन अक्तूबर को ध्वजारोहण के पश्चात शोभायात्रा निकाली जाएंगी, जिसमें हजारों महिलाएं कलश धारण कर हिस्सा लेगी। जबकि तीन से 17 अक्तूबर तक भंडारा, चार से 10 अक्तूबर तक भजन संध्या और 10 अक्तूबर को हवन यज्ञ का भी आयोजन होगा। हालांकि दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गायक लखविंद्र वडाली भी मां के शानदार भजनों की प्रस्तुतियां देर शाम देंगे।
मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में मां के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने व व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। नवरात्रि में मां की आराधना को विशेष महत्व दिया गया है। नवरात्रि में मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में भी सुख शांति का वास होता है। नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर को सुंदर फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा, इसके अलावा 10 सुंदर घोड़े भी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेंगे।