फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Development, Kurukshetra

नगर निकाय को 7.44 करोड़ का तोहफा

Wed, 26 Feb 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 26 Feb 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
Development, Kurukshetra
कुरुक्षेत्र नगर निकाय को राजीव गांधी शहरी मिशन हरियाणा के तहत सात करोड़ 44 लाख 86 हजार रुपये का तोहफा मिला है।
विज्ञापन


थानेसर नगर परिषद को 3 करोड़ 88 लाख 53 हजार, शाहबाद नगर पालिका को 4 करोड़ 56 लाख 54 हजार और लाडवा नगर पालिका को 3 करोड़ 9 लाख 79 हजार रुपये जारी करने का आदेश जारी किया गया है।

सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से शहरी विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग ने यह राशि जारी की है। शहरी विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजीव गांधी शहरी विकास मिशन हरियाणा के तहत विशेष घोषणाएं की थीं।
विज्ञापन


इसके तहत नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्र के व्यवस्थित विकास का प्रावधान था ताकि शहरी नागरिकों का जीवन खुशहाल हो सके। सांसद जिंदल के कार्यालय में निदेशक (विकास) निशांत बरनवाल ने इस सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचकर विशेष अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 11 फरवरी 2014 को शहरी विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग ने कुरुक्षेत्र के नगर निकाय समेत हरियाणा के 52 शहरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये जारी करने का प्रपत्र जारी कर दिया।

थानेसर नगर परिषद को इस राशि में से 2.10 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। शेष एक करोड़ 78 लाख 53 हजार रुपये जारी करने का आदेश भी हो गया है। शाहबाद और लाडवा को इस वित्त वर्ष में यह राशि पहली बार जारी हो रही है, जबकि पिहोवा को 5 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

राजीव गांधी शहरी विकास मिशन हरियाणा की घोषणा 10 मार्च 2010 के बजट में की गई थी। इसके तहत शहरों और कस्बों के समान विकास के लक्ष्य के तहत 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान पांच साल के लिए किया गया था और निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करने का मसौदा तैयार किया गया था।


इसमें गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आवास, स्वच्छ पेयजल, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था, सीवरेज, ड्रेनेज और सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का प्रावधान किया गया था। पिछले पांच साल में इस योजना का लाभ कई शहरों को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed