{"_id":"2493b887436231b110cefbe25e3275ad","slug":"develop-skills-necessary-for-the-development-of-the-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास के लिए कौशल विकास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास के लिए कौशल विकास जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 28 Aug 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू के ओडिटोरियम हाल में वीरवार को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्ववर पाठक को गोयल शांति पुरस्कार और फिजिकल सांइस के क्षेत्र में योगदान के लिए देश के जाने माने वैज्ञानिक प्रो. टी पद्मनाभन को गोयल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति हरदीप कुमार ने इस पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया।
इस मौके पर केयू के कुलपति हरदीप कुमार (आईएएस) ने कहा है कि देश के विकास के लिए युवाओं में कौशल का विकास करना जरूरी है।
युवाओं में कौशल का विकास कर ही देश की नई पीढ़ी को एक नई दिशा और देश के आर्थिक विकास को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इन महान हस्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक एवं समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि गोयल अवार्ड उनके लिए दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान है। इस सम्मान के पीछे एक सच्चे भारतीय की प्रेरणा है। उन्होंने कहा भारत स्वच्छ कर सकते है, लेकिन इसके लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रो. टी पदमनाभन ने कहा कि गोयल पुरस्कार उनके लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इस पुरस्कार के पीछे किसी की देश के लिए मिशनरी भावना है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को विज्ञान और टेक्नोलॉजी को अपने जीवन का हिस्सा बनाए जाने की जरूरत है।
इस मौके पर गोयल अवार्ड कमेटी के को-चैयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने स्व. राम स्वरूप गोयल की भावना और पुरस्कार से जुड़ी कहानी के बारे में बताया।
कार्यक्रम में डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. अनिल वोहरा, डीन साइंस प्रो. श्याम कुमार, गोयल अवार्ड कमेटी के कन्वीनर प्रो. रजनीश शर्मा, प्रोक्टर प्रो. सीआर ड्रोलिया, चीफ वार्डन प्रो. सीपी सिंह, प्रो. सुषमा शर्मा सहित निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।
केयू के बारे में दी जानकारी
नए छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. अनिल वोहरा ने विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं शोध की सुविधाओं, छात्र कल्याण अधिकष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने छात्र कल्याण विभाग की गतिविधियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रॉक्टर प्रो. सीआर ड्रोलिया ने विश्वविद्यालय में सुरक्षा, अनुशासन आदि विषयों पर, प्रो. सीपी सिंह चीफ वार्डन ने ब्वॉयज हॉस्टल में बच्चों को मिलने वाली सुविधाआें, प्रो. सुषमा शर्मा ने गर्ल्स हॉस्टल की सुविधाओं, भावी योजनाएं और पुस्तकालय इंचार्ज प्रो. अरविन्द मलिक ने पुस्तकालय के बारे में जानकारी दी ।