फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Develop competencies for employment in the media industry, Kurukshetra

मीडिया उद्योग में रोजगार के लिए कार्यक्षमता विकसित करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Develop competencies for employment in the media industry, Kurukshetra
केयू में कार्यशाला को संबोधित करते मुख्यातिथि शशिकांत । संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मीडिया उद्योग में नित नए बदलाव हो रहे हैं, इसलिए मीडिया उद्योग में रोजगार के लिए विद्यार्थी कार्यक्षमता विकसित करें। यह कहना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की निदेशक प्रो. बिंदु शर्मा का है। वे बुधवार को संस्थान में इन डिजाइन पर आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थीं।
डिजाइनर शशिकांत ने विद्यार्थियों को इन डिजाइन सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से बताया। शशिकांत ने कहा कि दुनियाभर में पाठकों को आकर्षित करने के लिए व समाचारपत्रों को पठनीय व सुंदर बनाने के लिए डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नई सूचना तकनीक के विकास से कई ऐसे नए सॉफ्टवेयर व टूल उपलब्ध हैं, जिससे अखबार पहले से अधिक आकर्षक, दर्शनीय व पठनीय हुए हैं। मीडिया उद्योग में काम करने के लिए विद्यार्थियों को इन-डिजाइन व क्वार्क एक्सप्रेस जैसे सॉफ्टवेयर सीखने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को इन डिजाइन सॉफ्टवेयर के विभिन्न एप्लीकेशन के बारे में बताते हुए लैब जनरल व समाचार पत्र साज-सज्जा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) व एमएससी (जनसंचार) अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाओं के आयोजन का उद्देश्य कोरोना महामारी में विद्यार्थियों को हुए नुकसान की भरपाई करना है। दो माह के बाद विद्यार्थी मीडिया उद्योग में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण उनके पास ऐसे कौशल का अभाव है, जो उन्हें बेहतर मीडियाकर्मी बनाए। इसी श्रृंखला में दूसरी कार्यशाला 21 व 22 मार्च को मीडिया के लिए फोटोग्राफी विषय पर होगी। इस कार्यशाला के लिए चंडीगढ़ व दिल्ली से समाचारपत्रों के फोटोग्राफर को आमंत्रित किया गया है, जो विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराएंगे। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अभिनव, डॉ. रोशन, राहुल, नमिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed