फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Destitute cows injured many

बेसहारा गोवंश ने किया कईयों को घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Destitute cows injured many
शुक्रवार को सेक्टर 17 स्थित फूड मार्केट में शाम को एक बेसहारा गोवंश ने कई लोगों को घायल कर दिया। गोवंश मार्केट में लोगों के पीछे भाग रहा था। इस दौरान तीन चार लोगों को मामूली चोटें भी आई। कई लोगों ने गोवंश को मार्केट से भगाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही कोई उसके पास जाता वह उसे मारने को दौड़ता। शहरवासी राजेंद्र ने बताया कि वह अपनी बीवी व दो छोटी बच्चियों के साथ मार्केट में आया था, जैसे ही वे घर के लिए रवाना हुए अचानक एक गाय ने उन पर हमला कर दिया। इस वजह से चारों ओर अफरा तफरी मच गई। गोवंश मार्केट में मौजूद सभी लोगों को पर हमला करना लगा। बताया कि उनकी छह साल की बेटी पर भी गोवंश ने हमला किया। इतना ही नहीं उसकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की, लेकिन उनके यहां ठहरने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। किसी तरह वहां से बचकर निकले और बच्चों समेत फर्स्ट एड ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed