फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deputy Commissioner took stock of the crafts and Saras fair of the International Gita Festival

उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शिल्प और सरस मेले का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner took stock of the crafts and Saras fair of the International Gita Festival
उपायुक्त मुकुल कुमार रविवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शिल्प और सरस मेले का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने अलग-अलग स्टॉलों पर जाकर शिल्पकारों से बातचीत की और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी ली। इस दौरान उपायुक्त ने शिल्पकारों को आश्वासन दिया कि किसी भी शिल्पकार को जरा सी भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से पर्यटकों, शिल्पकारों और कलाकारों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। इन प्रबंधों पर लगातार निगरानी रखने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन करके नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की तरफ से भी मेला क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में घूमने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। इसलिए सभी लोग मास्क लगाकर महोत्सव में पहुंचे और कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। उपायुक्त के साथ अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ अनुभव मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed