फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dense fog in the morning, sunshine during the day

Kurukshetra News: सुबह छाया रहा घना कोहरा, दिन में खिली रही धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, sunshine during the day
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का असर शनिवार को भी दिखाई दिया। अल सुबह से लेकर करीब साढ़े आठ बजे तक गहरा कोहरा छाया रहा, जिसमें महज 15 मीटर तक की दृश्यता बनी रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं हादसे की आशंका भी रही। वहीं दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन

धूप खिली तो कोहरा छटा, जिसके बाद पारा भी बढ़ने लगा। 27 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम व 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शाम तक धूप खिली रही, जिससे गर्मी का भी एहसास हुआ। वहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली। आज रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री तक दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ममता का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा तो वहीं तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा। वहीं कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि फिलहाल रात के समय तापमान में ठंडक है, जिसके चलते बढ़ती गर्मी का गेहूं की फसल पर ज्यादा असर पड़ने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में किसानों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed