फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dengue larvae found in 34 homes; notices issued to 14 people.

Kurukshetra News: 34 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 14 लोगों को नोटिस

Wed, 22 Jul 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 34 homes; notices issued to 14 people.
कुरुक्षेत्र। टंकी में जमा पड़ा पानी को निकालते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला मलेरिया विभाग ने जिलेभर में अभियान तेज कर दिया है। चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान विभाग की टीमों ने 6,621 घरों और 16,584 पानी के कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 34 घरों और 36 कंटेनरों में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का लार्वा मिला। टीमों ने मौके पर ही लार्वा नष्ट कराया और लापरवाही बरतने वाले 14 लोगों को नोटिस थमा दिए।
विज्ञापन


जिले में अब तक डेंगू का केवल एक मरीज मिला है, जो उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। सोमवार को नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए, लेकिन किसी भी नए मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। जिले में अब तक डेंगू के 1,263 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। वहीं मलेरिया की स्थिति भी नियंत्रण में है। फिलहाल मलेरिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया। जिले में अब तक 49,981 ब्लड स्लाइड और 1,240 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) किए जा चुके हैं, जिनमें किसी मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


जिला मलेरिया विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप ने कहा कि बारिश के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को फैलने का मौका दे सकती है। उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे मनाने, कूलर, टंकी, बाल्टी, ड्रम और गमलों की तश्तरियों का पानी नियमित रूप से बदलने तथा घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी और मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed