फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demonstration of farmers in support of demands

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में किसानों का रोष प्रदर्शन

Tue, 25 Apr 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers in support of demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा किसान संगठनों ने मिलकर लघु सचिवालय पर अपनी मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम डीआरओ राजबीर धीमान को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जय सिंह ने कहा कि इसमें मुख्य रूप मांग रखी गई है कि केंद्र सरकार ने गेहूं की लॉस्टर कट एमएसपी पर किसानों को बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। साथ ही पिछला मुआवजा भी दिया जाए। इसके अतिरिक्त सरकार ने सहकारी बैंकों से लिए गए फसली ऋणों को पैक्स सदस्यों से ब्याज वापस लिया जाए, क्योंकि किसानों को आज पूर्ण कर माफी की जरूरत है। आरोप लगाया सरकार किसानों को मारने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेती किसान के लिए नुकसान का सौदा बन कर रह गई है। सरकार की दमनकारी नीति भी किसानों का शोषण करने का काम कर रही है। सरकार उनकी मांगों को मानकर किसानों को राहत देने का काम करे। सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर संजू नंबरदार, सूरत कपूर, दिलबाग सिंह, गुरजंट सिंह, राजेश कुमार, रोशन लाल, धर्मपाल, जयभगवान, सुखविंदर सिंह, कप्तान सिंह, सुखविंद्र सिंह, रोशन लाल, धर्मपाल, जय भगवान, सुखदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed