फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demands discussed in the meeting of PACS Employees Union

Kurukshetra News: पैक्स कर्मचारी यूनियन की बैठक में मांगों पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Demands discussed in the meeting of PACS Employees Union
कुरुक्षेत्र। पैक्स कर्मचारी महासंघ, एसकेएस की प्रदेश स्तरीय बैठक जाट धर्मशाला में की गई। बैठक में प्रदेश के जिला प्रधानों और महासचिवों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने की।
विज्ञापन

विभिन्न जिलों के प्रधानों ने अपने-अपने जिलों की समस्याओं को साझा किया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा कि सरकार की ओर से बेवजह पैक्स कर्मचारियों को तंग करने का काम किया जा रहा है। सरकार का रवैया लगातार पैक्स कर्मचारियों के खिलाफ जा रहा है। बैठक के दौरान कई मांगें सरकार से रखने की बात कही गई। इसमें पैक्स कर्मचारियों की पदोन्नत्ति, प्रदेश सरकार की तर्ज पर ग्रेजुएटी करने की मांग, स्वास्थ्य भत्ता बढ़ाने, पैक्सों में तैनात कर्मचारियों को वरियता की सूची में रखने की मांग सहित अन्य मांगों को सरकार के सामने रखने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महासचिव रमेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, अंबाला से निशान सिंह, कुरुक्षेत्र अशोक मैहता व पोलू राम, कैथल से रमेश कुमार, फतेहाबाद से जयपाल सिंह, हिसार से राजेंद्र सिंह, यमुनानगर से पवन कुमार व नरदेव सिंह, करनाल से जसबीर सिंह, ऋषिपाल और कुलदीप सिंह सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed