फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand to give 50 percent reservation to the students of the state in Ayurveda graduate course.

Kurukshetra News: आयुर्वेद के स्नातक कोर्स में प्रदेश के विद्यार्थियों को 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Demand to give 50 percent reservation to the students of the state in Ayurveda graduate course.
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुर्वेद वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने सत्र की काउंसलिंग में आयुर्वेद के स्नातक कोर्स में प्रदेश के विद्यार्थियों को 50 फीसदी आरक्षण देने की गुहार लगाई है। इसे लेकर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुरेश शर्मा ने बताया कि आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, आयुष मंत्री जाधव प्रतापराव गणपतराव, सचिव आयुष मंत्रालय राजेश कोटेचा, मुख्यमंत्री नायब सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता, आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान को पंचकूला में भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के इस सत्र की काउंसलिंग में आयुर्वेद के स्नातक के कोर्स में प्रदेश के विद्यार्थियों को 50 फीसदी आरक्षण देने की अपील की।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. पंकज कौशिक ने बताया कि भारत सरकार के आयुष विभाग ने पंचकूला में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा दान में दी गई 20 एकड़ जमीन पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना की है। इसके प्रथम सत्र में 100 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग होने वाली है। इसमें संस्थान ने गोवा, मेघालय समेत पूर्वोत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी कोटा निर्धारित किया गया है। उसी तर्ज पर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए भी कोटा निर्धारण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed