फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Defects found in 25 school buses of four schools, instructions to repair them in three days

Kurukshetra News: चार स्कूलों की 25 स्कूल बसों में मिली खामियां, तीन दिन में दुरुस्त करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Defects found in 25 school buses of four schools, instructions to repair them in three days
कुरुक्षेत्र। राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य मीना कुमारी व मांगे राम के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने दूसरे दिन शाहाबाद क्षेत्र के चार स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया, जिस दौरान 25 बसों में खामियां पाईं गईं। सभी बसों के चालान किए गए तो स्कूल संचालकों को सभी खामियां तीन दिन में दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। फिर लापरवाही बरते जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मीना कुमारी के नेतृत्व में बनी निरीक्षण टीम में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरटीए विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी शामिल रहे, जिन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत चार स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हुए 25 बसों को जांचा। मीना कुमारी ने कहा कि जो भी स्कूल निर्धारित मापदंडों का पालन करने में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी आयोग व संबंधित टीम स्कूलों का निरीक्षण करने का कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन


टीम में शामिल अधिकारियों द्वारा स्कूल बसों के चालकों व परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वे स्वयं नियमों के प्रति सजग रहें और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के बारे में प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में आने वाले बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है। विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी चालक व परिचालक की होती है। अपनी बसों को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, बस को ओवरटेक ना करें, शराब पीकर अपना वाहन न चलाएं, हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इस अभियान में सुनील कुमार मोटर वाहन अधिकारी, इंदु शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी, रिचा रानी एसीडब्ल्यूओ, जोगेंद्र ढुल इंस्पेक्टर आरटीओ, गुरनाम सिंह एसएचओ सिटी ट्रैफिक, जय कुमार उप निरीक्षक, गजे सिंह फायर अधिकारी, अर्चना रानी सदस्य सीडब्ल्यूसी, मदन लाल व कुलबीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed