फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deepdan will be the main attraction of Geeta Jayanti

दीपदान रहेगा गीता जयंती का मुख्य आकर्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Deepdan will be the main attraction of Geeta Jayanti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के क्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर तट पर किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस महोत्सव में दीपदान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। ये जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए 15-15 लाख का बजट भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से गीता महोत्सव को एक बड़ा दर्जा मिला है। गीता जयंती महोत्सव का आयोजन विदेशों में भी किया गया और अब जिला स्तर पर गीता जयंती को मनाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि पवित्र ग्रंथ गीता के साथ प्रदेश, देश और विदेश का प्रत्येक नागरिक साथ जुडे़। इस महोत्सव का थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के मार्गदर्शन में ही कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन तीन दिनों में जिला स्तर पर गीता सेमिनार, गीता हवन एवं पाठ, पेंटिंग व अन्य प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी, नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा श्रीमद्भागवत गीता, महाभारत एवं भगवान श्री कृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 50 स्कूलों के 50-50 विद्यार्थी गीता श्लोकों उच्चारण कार्यक्रम के साथ जुडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर गीता मैराथन 18 को
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान खेल विभाग की ओर से गीता रन मैराथन 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए कोई भी खिलाड़ी व युवा जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कार्यालय में सुबह नौ से सायं पांच बजे तक पंजीकरण करवा सकता है। ये जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के सीनियर कोच मनोज कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को ब्रह्मसरोवर से शुरू होने वाली गीता मैराथन के लिए पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इसका आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर किया जाएगा। मैराथन के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed